हिमाचल

मॉनसूनी आपदा में केन्द्र बना मददगार ,कांग्रेस सरकार कर रही राजनीति: वीरेंद्र कंवर

हिमाचल प्रदेश में आई मानसूनी आपदा के कारण राज्य की जनता त्रस्त है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस पर भी राजनीति करने से गुरेज नहीं कर रही। हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर केंद्र से मिली सहायता पर धन्यवाद के स्थान पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है

कि इस आपदा के संकट में केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हिमाचल को विभिन्न माध्यमों से अबतक लगभग 1500 करोड़ की मदद की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गारंटियों का झुनझुना देकर प्रदेश पर आर्थिक बोझ डाला है

इसके बावजूद भी केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल की सहायता कर रही है लेकिन नाशुक्री सुक्खू सरकार इसपर भी धन्यवाद देने की अपेक्षा राजनीति कर रही है।वीरेंद्र कंवर कहा कि भारी बरसात के कारण आई आपदा में केंद्र पूरी तरह से हिमाचल के साथ खड़ा हुआ है और विभिन्न माध्यमों से राज्य के लिए राहत पैकेज जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि अब तक केंद्र द्वारा 180 करोड़, 181 करोड़, 190 करोड़ की राहत क़िस्त जारी करने के साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों को ठीक करने के लिए 400 करोड़ का पैकेज जारी किया है व साथ ही कहा है

कि अधिक जरूरत पड़ने पर आवश्यक धनराशि जारी की जाएगी। इसके अलावा गंभीर वितीय सहायता के तौर पर केंद्र द्वारा लगभग 495 करोड़ जारी किए जा रहे हैं।भाजपा उपाध्यक्ष ने इस मदद के लिए केंद्रीय सरकार व भाजपा नेतृत्व का प्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया है।

Kritika

Recent Posts

आपका मत बनेगा मेरा आर्शीवाद, दो दोस्तों ने मतदाताओं को दिया संदेश

1 जून को आप अपना मत डाल कर आएंगे। मुझे आर्शीवाद मिल जाएगा।  आपका मत…

3 hours ago

बड़ा भंगाल के मतदाताओं की सुविधा के लिए सहायक मतदान केंद्र: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया  कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य…

3 hours ago

भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने आपदा में हिमाचल प्रदेश को…

3 hours ago

अब तक 10890 मतदाताओं ने दिया होम वोटिंग का विकल्प: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में…

4 hours ago

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

19 hours ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

19 hours ago