Follow Us:

हिमाचल के अर्चित ने हुनर को बनाया पैशन, फोटोग्राफी में पाया नेशनल रिकॉर्ड का खिताब

desk |

कहते है कि कुछ करने का हुनर इंसान को जरूर मंजिल तक पहुंचाता है। ऐसा ही हुनर हिमाचल के अर्चित सूद में देखने को मिला है। इस होनहार बेटे ने फोटोग्राफी में एक विशेष उपलब्धि हासिल की है। अर्चित ने फोटोग्राफी में 79 प्रमाण पत्र और 6 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार जीत कर बेस्ट फोटोग्राफर का खिताब हासिल किया है, इसके साथ ही इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

अर्चित सूद की फोटोग्राफी इतनी बेहतरीन है कि उनके काम को हमेशा से सराहा जाता है।
फोटोग्राफी में अर्चित ने अलग-अलग स्टाइल में महारथ हासिल की है और इस टैलेंट को उन्होंने अपनी कला में जिंदा रखा है।

अर्चित की शुरूआती करियर की बात करें तो उन्होंने जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद पब्लिक रिलेशन में अपना करियर बनाया। हालांकि इस होनहार युवा में फोटोग्राफी के लिए इतना जुनून था कि उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और अपने जनून को अपना करियर बना लिया।
उनकी इस लगन और मेहनत की वजह से ही आज राष्ट्रीय रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है, जो हिमाचल के लिए बहुत गर्व की बात है।

अर्चित ने राष्ट्रीय पहचान के अलावा, कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी जीते हैं। उनका काम न केवल उनके टैलेंट को दिखाता है, बल्कि उन्हें यूनीक भी बनाता है। उनकी फोटोग्राफी की कला चाहे वह पोर्ट्रेट, हो या लैंडस्केप या अन्य फ़ोटोग्राफ़िक विधाओं में हो, हर तरह से जीवंत नजर आती है। उनकी यह सफलता हिमाचल प्रदेश और अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।