हिमाचल के वास्तुकारों के संगठन आईआईए एचपी चैप्टर को वास्तुकला सामाजिक उतरदायित्व गतिविधियों को पूरा करने के लिए आईआईए राष्ट्रपति विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार एआर विलास वसंत अध्यक्ष इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट मुंबई द्वारा मुंबई संपन्न हुई आईआईए नेटकॉन 2024 के दौरान दिया गया।
लखनऊ से यह जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष नंद लाल चंदेल ने बताया कि यह पुरस्कार प्रदेश के विभिन्न सदस्यों व आर्किटेक्ट द्वारा दिखाए गए जुनून और समर्पण का प्रतिबिंब है और यह आने वाले दिनों में जहां इस क्षेत्र में नए कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करेगा बल्कि आने वाले समय में वास्तुकला जगत नई ऊंचाइयों को छूएगा।
उन्होंने इस पुरस्कार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल हिमाचल प्रदेश के कई वास्तुकारों द्वारा दिखाए गए अटूट समर्थन और सहयोगात्मक भावना के कारण संभव है। इस आयोजन में एआर सुशील शर्मा शिमला, डॉ सतीश कुमार कटवाल हैड स्कूल आफ आर्किटेक्टस कांगड़ा व प्रिंसिपल राजकीय तकनीकी संस्थान रैहन कांगड़ा को भी 2023 में उल्लेखनीय गतिविधियों के लिए पुरस्कार दिया गया।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…