Categories: हिमाचल

राष्ट्रीय महिला कुश्ती में हिमाचल की बेटी ने जीता कांस्य पदक

महिला कुश्ती में अब तक हरियाणा और पंजाब का ही दबदबा रहा है। लेकिन, इस श्रेणी में अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में जल्द ही हिमाचल की बेटियों का नाम भी लिया जाएगा। महिला कुश्ती में हिमाचल की शानदार शुरुआत सोलन जिला से हुई है।

यहां की पहलवान कुमारी रानी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 20वीं सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 76 किलोग्राम वजन में पंजाब की पहलवान कुलविंद्र कौर को हराकर यह खिताब हासिल किया।

कुमारी रानी हिमाचल पुलिस में सेवारत हैं और उन्होंने सोलन में कार्यरत कुश्ती के कोच विजय ठाकुर से प्रशिक्षण लिया है। उनकी इस कामयाबी से महिला पहलवानों के लिए भविष्य के रास्ते खुल गए हैं। उनकी इस जीत से गदगद सोलन प्रशासन ने 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है। साथ ही रानी के सोलन पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत भी किया जाएगा।

उपायुक्त राकेश कंवर ने कुमारी रानी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रानी की इस जीत से महिलाओं का उत्साह बढ़ेगा। भविष्य में ऐसा प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों का भी सम्मान होगा। अब रानी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले कुमारी रानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुश्ती के दांवपेंच का एक वर्ष तक कड़ा प्रशिक्षण लेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

14 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

15 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago