हिमाचल

हिमाचल की बेटियां भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट

हिमाचल के कई जवान देश की सेवा के लिए जहां अलग-अलग सीमाओं पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
वहीं प्रदेश की बेटियां भी देश सेवा के लिए पीछे नहीं है। इसी तरह कांगड़ा, हमीरपुर, सिरमौर और बिलासपुर की बेटियों ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर अपनी मेहनत का परचम लहराया है।

सबसे पहले बात करें कांगड़ा की तो कांगड़ा के बैजनाथ उपमंडल के टिकरी गांव की रितिका चौधरी ने एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट बनी है। रितिका का चयन एयरफोर्स अस्पताल बंगलुरू में बतौर लेफ्टिनेंट हुआ है। रितिका चौधरी शॉर्ट सर्विस कमिशन क्वालिफाई कर बतौर मिलिट्री ऑफिसर बनीं हैं। रितिका 2 जून, 2024 को बंगलुरू में तैनाती देंगी।

वहीं हिमाचल के हमीरपुर जिले की बेटी शिवानी जसवाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है।
शिवानी जसवाल हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत पटलांदर के जीहण गांव की रहने वाली है।
शिवानी दो जून से भारतीय सेना में बंगलूरू में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं देंगी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिवानी काफी खुश है।

सिरमौर के पिछड़े इलाके गिरिपार से प्रीति शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। प्रीति शर्मा मूलतः गिरिपार के छोभोगर पंचायत के खदराड़ी गांव की रहने वाली है। प्रीति ने 24 साल की उम्र में SSC की परीक्षा पास कर यह उपलब्धि हासिल की है।
बिलासपुर के निचली भटेड़ गांव की बेटी विभूति ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं।
विभूति ने कड़ी मेहनत के दम पर बचपन का सपना पूरा किया है।

विभूति के पिता कुलदीप सिंह पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता वीरा देवी गृहिणी हैं। इन होनहार बेचियों की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उसके परिवार में बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

3 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago