Categories: हिमाचल

कोलकाता के डॉक्टरों के समर्थन में उतरे हिमाचल के डॉक्टर, काले बिले लगाकर जताया विरोध

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में आज  फिर से देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने  केंद्रीय चिकित्सक सुरक्षा कानून लाने की मांग करते हुए सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर हैं।

आईएमए के बैनर तले देश भर में करीब 3 लाख से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल में शामिल है।शिमला के आईजीएमसी में भी आरडीए के बैनर तले डॉक्टरों ने काले बिले लगाकर घटना का विरोध किया और केंद्रीय चिकित्सक सुरक्षा कानून बनाने की सरकार से मांग की।

आईजीएमसी शिमला आरडीए के महासचिव डॉ. भारतेंदु ने बताया कि कोलकाता में डॉक्टरों के साथ मारपीट के मामले में सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।प्रदेश में भी सरकार ने मेडिपर्सन एक्ट बनाया है वह भी केवल कागजों तक ही सीमित है। सरकार उसे लागू नहीं कर रही है।

डॉ. भारतेंदु ने कहा कि बीते रोज भी मंडी में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसका आरडीए विरोध करती है। आरडीए ने मंडी में महिला के साथ हुई छेड़छाड़ पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जल्द कार्रवाई न होने पर डॉक्टरों ने सरकार को पेन डाउन स्ट्राइक की चेतावनी दी है।

इनके सहित सरकारी अस्पतालों के रेजीडेंट और आयुष के डॉक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में करीब दस लाख डॉक्टर ओपीडी में नहीं दिखेंगे। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपातकालीन वार्ड, प्रसूति और पोस्टमार्टम इत्यादि बाधित नहीं रहेंगे। पश्चिम बंगाल के एनआरएस कॉलेज में दो जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद पूरे देश के डॉक्टरों में रोष है। बीते शुक्रवार और शनिवार को देशभर में हड़ताल के बाद अब सोमवार को भी काम नहीं करने का निर्णय लिया है।

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

2 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

4 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

4 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

8 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

8 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

8 hours ago