Categories: हिमाचल

हिमाचल की कृतिका ने मुंबई में मचाया तहलका, इस क्षेत्र में हासिल किया ये मुकाम

शिमला की कृतिका सहगल ने इंगलिश फिक्शन में सर्वश्रेष्ठ मेन्युस्क्रिप्ट अवॉर्ड हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। 21 अप्रैल को मुंबई में आयोजित एक साहित्य समारोह (लिट-ओ-फेस्ट) में देश भर के प्रसिद्ध लेखकों और पुस्तक प्रेमियों ने भाग लिया। लिट-ओ-फेस्ट भारत का प्रमुख साहित्य, सांस्कृतिक और कला उत्सव है। यह भारत का एकमात्र समारोह है जो बेस्ट मेन्युस्क्रिप्ट के लिए लेखकों को पुरस्कार देता है और कलाकारों और लेखकों को प्रोत्साहित करता है।

इस दौरान विभिन्न सत्रों, प्रदर्शनों और पैनलों पर चर्चाओं की गई समारोह में हरिहरन, पंकज दुबे, करणवीर बोहरा और अश्विन सांघी जैसी शख्सियतों ने भाग लिया। कृतिका ने कहा कि 'लोग अक्सर कहते हैं कि जब आप जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं तो पहले अपने आप में विश्वास पैदा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 'मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मुझे अपने करियर में इतनी जल्दी ये पुरस्कार मिलेगा। मैं सभी की बहुत आभारी हूं।

HPU शिमला से की मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री

कृतिका सहगल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है। 2016 में विश्वविद्यालय और लेखक बनने और अपने सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली चली गईं। अक्टूबर 2017 में कृतिका ने अपनी पहली पुस्तक 'UNDO' प्रकाशित की और उनकी दूसरी पुस्तक जल्द ही आ रही है।

कृतिका को जिस मेन्युस्क्रिप्ट के लिए अवॉर्ड मिला है उनकी ये तीसरी किताब भी जल्द ही आने वाली है। कृतिका का कहना ​​है कि हिमाचल में प्रतिभा की कमी नहीं है लोगों को केवल मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

3 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

3 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

6 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

6 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

6 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

20 hours ago