Follow Us:

हरियाणा-राजस्थान की तर्ज पर हिमाचल में भी रेप के आरोपियों को होगी फांसी!

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल में बढ़ती रेप की घटनाओं से निपटने के लिए अब सरकार भी राजस्थान के नक्शे कदम पर चल सकती है। राजस्थान-हरियाणा की तरह अब हिमाचल में भी 12 साल से कम उम्र की नाबालिगों से रेप करने वाले आरोपियों को फांसी दी जा सकती है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। राजस्थान के तर्ज पर 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान करने पर भी सरकार विचार कर रही है। इस मामले में कानून लाने का प्रयास होगा।

बता दें कि अभी हाल ही में राजस्थान सरकार ने भी एक कानून पास किया है। इसके तहत 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी दिए जाने का प्रावधान रखा है। मध्यप्रदेश और हरियाणा में भी ऐसा प्रावधान किया गया है।