Follow Us:

हिमाचल पुलिस के 800 कांस्टेबल पदों के अभ्यर्थियों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण: सुक्‍खू

हिमाचल पुलिस के 800 कांस्टेबल पदों के अभ्यर्थियों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- आर्थिक या भौगोलिक स्थिति किसी युवा की राह में नहीं बनेगी बाधा

➤ भर्ती परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए सरकार देगी आवश्यक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण


शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में 800 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की घोषणा की है। राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देना है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने 9 जुलाई को इन 800 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था। अब सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी योग्य अभ्यर्थी की आर्थिक स्थिति या भौगोलिक परिस्थितियां उसकी सफलता में बाधा न बनें।

उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करेगी और भर्ती प्रक्रिया में उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत बनाएगी। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के अधिक से अधिक युवा पुलिस सेवा में शामिल होकर अपना भविष्य संवार सकें।