➤ हिमाचल सचिवालय सेवा के 9 अधिकारियों के तबादला और नई तैनाती आदेश जारी
➤ विजय कुमार को गृह विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया
➤ 4 अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचपी सचिवालय सेवा (HPSS) के 9 अधिकारियों के तबादला और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। राज्य चुनाव आयोग की मंजूरी मिलने के बाद मुख्य सचिव Sanjay Gupta की ओर से यह आदेश जारी किए गए।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विजय कुमार को डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग से स्थानांतरित कर गृह विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वहीं मनमोहन चोपड़ा आयुष विभाग से गृह विभाग में अंडर सेक्रेटरी बनाए गए हैं।
वंदना को उद्योग विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रंजना शर्मा को शिक्षा विभाग से हटाकर युवा सेवाएं एवं खेल तथा डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस विभाग में अंडर सेक्रेटरी लगाया गया है। इसके अलावा रमेश चंद को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से उद्योग विभाग में अंडर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
सरकार ने चार अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती भी दी है। इनमें तरुण सक्सेना, वंदना गुप्ता, वेद प्रकाश और गोविंद बल्लभ उपाध्याय शामिल हैं।
तरुण सक्सेना को अंडर सेक्रेटरी फाइनेंस-IF, वंदना गुप्ता को अंडर सेक्रेटरी आयुष, वेद प्रकाश को अंडर सेक्रेटरी फाइनेंस एंड रेगुलेशन तथा गोविंद बल्लभ उपाध्याय को अंडर सेक्रेटरी पर्सनल विभाग में तैनात किया गया है।



