Follow Us:

प्रशासनिक फेरबदल: जगदीप सिंह को सहायक आयुक्त कांगड़ा, अपराजिता चंदेल को सहायक आयुक्त चंबा, जानें पूरी लिस्‍ट

➤HPAS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी
➤सात ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर नियमित रूप से HPAS में पदोन्नत
➤पंकज शर्मा का तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया



शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने H.P. Administrative Service (HPAS) के कई अधिकारियों के तबादले, तैनाती और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। पहले आदेश में चार HPAS अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्ति की गई है। पृथी पॉल सिंह को मैनेजिंग डायरेक्टर, हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम, कांगड़ा तैनात किया गया है। वे विनय धीमान को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त करेंगे।
अपराजिता चंदेल को सहायक आयुक्त, उपायुक्त कार्यालय चंबा नियुक्त किया गया है। सुभाष गौतम को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी, सैनिक कल्याण, हमीरपुर बनाया गया है। इससे दीप्ति मंधोत्रा अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त होंगी। बछितर सिंह को एसडीओ (सिविल),  गोहर, मंडी लगाया गया है। वे समृतिका को इस दायित्व से मुक्त करेंगे।

इसके अलावा, सरकार ने पहले जारी आदेश को रद्द करते हुए पंकज शर्मा के एसडीओ (सिविल) काफोटा तबादला आदेश निरस्त कर दिया है। वे अब पूर्ववत अपने पद पर बने रहेंगे।

दूसरे आदेश में सात ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारियों को नियमित रूप से HPAS में पदोन्नत किया गया है। ये अधिकारी लेवल-18 वेतनमान में कार्यभार संभालेंगे। कल्याणी गुप्ता को प्रोजेक्ट ऑफिसर, आईटीडीपी, केलांग, तथा अतिरिक्त प्रभार सहायक आयुक्त, उपायुक्त कार्यालय केलांग सौंपा गया है।

जगदीप सिंह को सहायक आयुक्त, उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा धर्मशाला लगाया गया। अभिषेक मित्तल को एसडीओ (सिविल), भरमौर नियुक्त किया गया, जिससे कुलबीर सिंह राणा अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। कीर्ति चंदेल को एसडीओ (सिविल), डोडरा क्वार लगाया गया, जिससे धर्मेश कुमार मुक्त होंगे।

जयवंती देवी को सहायक आयुक्त, उपायुक्त कार्यालय कुल्लू बनाया गया। चंदरवीर सिंह को एसडीओ (सिविल), सलूणी में नियुक्त किया गया। ओम प्रकाश को एसडीओ (सिविल), काफोटा में तैनात किया गया।

तीसरे आदेश में हिमानी का तबादला किया गया है। हिमानी को असिस्टेंट कमिश्नर (डेवलपमेंट)-कम-बीडीओ बंगाणा, ऊना से हटाकर असिस्टेंट कमिश्नर (डेवलपमेंट)-कम-बीडीओ छुहारा, शिमला भेजा गया है।