Follow Us:

HPBOSE आज निकाल सकता है 12वीं का परीक्षा परिणाम!

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 12th के नतीजे आज (24 अप्रैल) को घोषित कर सकता है। पुख्ता सूत्रों की मानें तो इसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने पिछले सभी वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए सबसे कम समय में 12वीं का रिजल्ट निकालने की तैयारी कर ली है।

उल्लेखनीय है कि जमा-2 का रिजल्ट देरी से आने के चलते विद्यार्थियों को कालेज में एडमिशन के लिए परेशानी आती थी जिस पर बोर्ड ने यह फैसला लिया है और जानकारों की मानें तो इस दफा सबसे कम समय में रिजल्ट निकालने का रिकार्ड बनाने की तैयारी है।

जिन स्टूडेंट्स ने हिमाचल प्रदेश 12वीं की परीक्षाएं दी थीं, वे रिजल्ट जारी होने के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

गौरतलब है कि बीते साल हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट 2017 को 25 अप्रैल को जारी किया गया था। पिछले साल तकरीबन 5 लाख 98 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षाएं दी थीं। वहीं, परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से लेकर 28 मार्च 2017 के बीच कराया गया था।

HP Board 10th Result 2018 जल्द होंगे घोषित

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HP BOSE) इस बार हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट को भी जल्द जारी कर सकता है।