Follow Us:

HPBOSE जल्‍द जारी कर सकता है 10वीं और 12वीं के नतीजे , जानें संभावित तिथी, छात्र रखें रोल नंबर तैयार

  • हिमाचल बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना

  • HPBOSE ने अभी तक आधिकारिक तिथि नहीं की जारी, छात्र रखें रोल नंबर तैयार

  • पिछले वर्षों के नतीजों के आधार पर अनुमानित तिथियों की चर्चा



HPBOSE 10th 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। 2024-25 सत्र के लिए कक्षा 10 की परीक्षा 4 से 22 मार्च 2025 और कक्षा 12 की परीक्षा 28 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट आने की प्रबल संभावना है।

पिछले वर्षों का डेटा देखें तो HPBOSE ने 2024 में 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल और 10वीं का रिजल्ट 7 मई को घोषित किया था। वहीं, 2023 में क्रमशः 20 और 25 मई तथा 2022 में 18 और 29 जून को रिजल्ट आए थे। इस बार परीक्षा समय पर संपन्न हुई है, इसलिए नतीजे भी समय पर आने की उम्मीद जताई जा रही है।


बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने तक HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय मीडिया स्रोतों पर नजर बनाए रखें।

उत्तीर्णता के लिए न्यूनतम अंक की बात करें तो हर विषय में 33% अंक आवश्यक हैं। उदाहरण के लिए, किसी विषय में अधिकतम अंक 80 हैं तो पास होने के लिए न्यूनतम 26 अंक जरूरी होंगे।

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट (HPBOSE Result 2025 Website) hpbose.org पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा, जानें हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम कैसे देखें?

पिछले रुझानों के अनुसार, HPBOSE आमतौर पर कक्षा 10वीं के परिणामों से पहले कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करता है। 2024 में, कक्षा 12 का परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किया गया था, जबकि कक्षा 10 का परिणाम 7 मई को आया था।

2025 सत्र के लिए, HPBOSE ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 4 से 28 मार्च तक और कक्षा 10 की परीक्षाएं 4 से 22 मार्च तक आयोजित कीं।