Follow Us:

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 HPPS अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 39 HPPS अधिकारियों के ट्रांसफर औऱ प्रमोशन कर दिए हैं। इनमें से कई अधिकारियों को बदला गया है जबकि 4 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे और इसकी बकायदा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही अशोक कुमार और विज कुमार को एडिशनल एसपी के लिए लगाया गया है। अशोक की ड्यूटी सोलन रहगें जबकि विजय कुमार की शिमला। ये दोनों एडिशनल एसपी के लिए प्रमोट हुए हैं। इसके अलावा दो और अधिकारियों की प्रमोशन की गई है।

भुपेंदर सिंह और नरेश कुमार को एसपी के लिए प्लेस किया गया है। इनमें भूपेंद्र की ड्यूटी जुंगा शिमला के Sdrf में रहेगी जबकि नरेश कुमार कमांडेंट, डायरेक्टोरेट ऑफ HG, CD & FS शिमला रहेंगे।