HPSSC ने बेशक 1700 पदों पर भर्तियों के आवेदन की आख़िरी डेट बढ़ा दी हो। लेकिन, मेन समस्या अभी भी अभ्यर्थियों के सामने बनी हुई है। अभी भी कमीश्न की साइट सही से काम नहीं कर रही और बेरोजगार युवाओं को आवेदन करने में दिक्कतें आ रही हैं। कई जगहों पर युवा साइबर कैफे में कतारों में ख़ड़े नज़र आ रहे हैं, लेकिन उनका कहना सिर्फ यही है कि साइट सही काम नहीं कर रहा है।
कभी साइट नहीं चल रही, तो कभी पेज ही नहीं खुल रहा, तो कभी अपडेट नहीं हो रहा है। प्रदेश के बेरोजगारों को अब ये चिंता सताने लगी है कि जल्द ही आख़िरी डेट हो जाएगी और वे आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसी कड़ी में एक बार फिर प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से मांग की है कि आयोग की इस वेबसाइट को ठीक करवाये या फिर उन्हें कुछ समय और दे।
याद रहे कि आयोग ने बिभिन्न विभागों में लगभग 1700 पदों को भरने के लिये भर्तियां निकाली हैं। इन पदों को भरने से लगभग 1700 बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। बोर्ड ने इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं जिसके लिए अभ्यर्थी 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे, लेकिन बोर्ड की साइट न चलने के कारण बोर्ड ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की डेट को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है।



