शिमला के एचपीयू कैंपस में मंगलवार से स्टूडेंट्स की गाड़ियों को बैन कर दिया गया है। इसके विरोध में SFI और ABVP कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों ने जमकर कुलपति और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और किसी भी वाहन को कैंपस के अंदर नहीं जाने दिया गया। समरहिल चौक पर छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर्स को कैंपस के अंदर गाड़ियों को पार्क करने के लिए पास जारी किए गए हैं। छात्रों का कहना है कि विवि प्रशासन ने इसके लिए किसी भी तरह का नोटिस जारी नहीं किया था।

छात्र संगठनों ने इस पर रोष जाहिर करते हुए समरहिलस चॉक पर चक्का जाम भी किया। वहीं, छात्रों के आक्रोश से बचने के लिए कुलपति भी दूसरे रास्ते से कैंपस पहुंचे। छात्रों ने विवि प्रशासन से मांग की है कि अगर स्टूडेंट्स की गाड़ियों को कैंपस में प्रवेश नहीं है तो पार्किंग की व्यवस्था के लिए कोई अन्य स्थान चिन्हित किया जाए।

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…