Follow Us:

बीसीए छात्रों के लिए बड़ी खबर, 2014-15 से 2019-20 बैच के लिए परीक्षा का विशेष मौका

HPU BCA Exam 2024: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने बीसीए के 2014-15 से 2019-20 बैच के विद्यार्थियों को परीक्षा का एक और अवसर प्रदान किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें अप्रैल में होने वाली इवन सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर दिया गया है

इसके लिए छात्रों को प्रति सेमेस्टर 20,000 रुपये परीक्षा शुल्क अदा करना होगा। परीक्षा नियंत्रक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस विशेष अवसर का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को 8 अप्रैल तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन करना होगा

बीसीए के 2013-14 से 2016 बैच के छात्र परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट hpuniv.co.in से भर सकते हैं, जबकि 2017-18 और उसके बाद के बैच के विद्यार्थियों को परीक्षा पोर्टल nexams.hpushimla.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी है ताकि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठा सकें।