Categories: हिमाचल

चंबा: HRTC की चलती बस के टायर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

<p>एचआरटीसी की चलती बस के टायर में अचानक आग लग गई। इससे बस में सवार 30 यात्रियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। राहगीर के इशारे पर चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ी कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। चंबा-संघणी-लंगेरा मार्ग पर सोमवार सुबह यह घटना पेश आई।</p>

<p>न्यू बस स्टैंड चंबा से सुबह साढ़े छह बजे चंबा-संघणी-लंगेरा मार्ग पर रोजमर्रा की तरह निगम की बस निकली। सलूणी में करीब 30 सवारियां बस में सवार थीं। सलूणी बाजार से कुछ आगे पहुंचने पर यकायक बस के टायर से धुआं और आग की लपटें निकलना शुरू हो गईं।</p>

<p>एक राहगीर ने ऐसा देख बस चालक को रुकने के लिए इशारा किया। जिसके बाद बस चालक ने बस को सड़क किनारे रोक कर बस में सवार यात्रियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला। चालक-परिचालक ने इसके बाद आग को पानी डाल कर बुझाया। &nbsp;</p>

<p>ग्रामीणों ने बताया कि चंबा-संघणी-लंगेरा मार्ग पर एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से पुरानी बसें ही चलाई जा रही है। खटारा बसों के चलते कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने आरएम चंबा से मांग की है कि चंबा-संघणी-लंगेरा मार्ग पर निगम की नई बस को भेजा जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: CM

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: मुख्यमंत्री -भाजपा सांसद…

6 mins ago

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है: जयराम ठाकुर

बद्दी में वसूला जा रहा है गुण्डा टैक्स, पलायन कर रहे उद्योग, चरम पर भ्रष्टाचार…

9 mins ago

धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं बनते जयरामः कांग्रेस

एक्सीडेंट्ल चीफ़ मिनिस्टर थे जयराम ठाकुरः कांग्रेस  धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं…

22 mins ago

“ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित किया”

ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम मैंने…

25 mins ago

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

18 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

20 hours ago