हिमाचल प्रदेश में आज HRTC की बसें नहीं चलेंगी। क्योंकि मांगे पूरी न होने से नाराज चल रहे HRTC कर्मचारियों और पेंसनर्स ने आज हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। HRTC की ये हड़ताल आज रात 12 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान कोई भी सरकारी बस नहीं चलेगी।
बता दें कि HRTC कर्मचारी और पेंसनर्स वित्तीय लाभ को लेकर पिछले 3 महीनों से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। लेकिन सरकार अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं कर पाई है। सरकार के इस रवैये से नाराज प्रदेश भर के करीब 12 हजार सेवारत कर्मचारियों और पेंशनरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
HRTC की इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ने वाला है। क्योंकि प्रदेश में ऐसे कई रूट हैं जहां सिर्फ निगम की ही बसें चलती हैं। ऐसे में HRTC की इस हड़ताल से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…