Categories: हिमाचल

कल से 90 और अंतरराज्यीय रूटों पर चलेंगी HRTC बसें: परिवहन मंत्री

<p>HRTC शुक्रवार से 90 और अंतरराज्यीय रूटों पर बसों का संचालन कर रही&nbsp;है। इनमें चंडीगढ़, लुधियाना, हरिद्वार, जालन्धर, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, रोपड़, सनवाल, देहरादून, अम्बाला केंट इत्यादि शामिल हैं। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्यटकों की बड़ती संख्या और लोगों की मांग के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 14 अक्तूबर से 25 अंतरराज्यीय रूटों पर बसों की सेवाएं बहाल की थीं और 15 अक्तूबर को इसमें 35 और अंतरराज्यीय रूट सम्मिलित किए गए। नवरात्रों और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेशवासियों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय की सराहना की है। दो दिनों के दौरान पथ परिवहन निगम के अंतरराज्यीय रूटों की बसों में काफी तादाद में लोगों ने यात्रा की।</p>

<p>परिवहन मंत्री ने बताया कि निगम ने कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत बसों में सभी एहतियाती उपाय किए हैं। निगम द्वारा सिर्फ नॉन-एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें परस्पर दूरी और सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। निगम के कर्मचारियों द्वारा लोगों को यात्रा के दौरान मास्क के सही प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परिवहन निगम की बसों के संचालन के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जा रहा है। &nbsp;<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago