Follow Us:

बढ़ते कोरोना और सवारियों की कमी के चलते HRTC ने दिल्ली-चंडीगढ़ और पठानकोट के 8 रूट किये बंद

पी. चंद |

कोरोना के बढ़ते मामलों और सवारियों की कमी के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली-चंडीगढ़ और पठानकोट के 8 रूटों को बंद करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से शाम 5 बजे वाला बैजनाथ से नोएडा, सुबह 5 बजे का बैजनाथ से पठानकोट, शाम 6 बजे वाला बीड़ से दिल्ली, शाम 4 बजे चामुंडा से दिल्ली, शाम 6 बजे धर्मशाला से दिल्ली, सुबह साढ़े 5 बजे पालमपुर से चंडीगढ़, सुबह 5 बजे धर्मशाला से दिल्ली शामिल है। वहीं, बीड़-दिल्ली बोल्वो, धर्मशाला दिल्ली, पालमपुर चंडीगढ़, धर्मशाला दिल्ली वोल्वो बसें इन रूटों पर जाती थी इन्हें बंद किया गया है।