<p>दीपावली पर एटआरटीसी ने प्रदेश में बाहरी राज्यों से 14 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। यह अतिरिक्त बस सेवा बुधवार से शुरू कर दी गई है जो 13 नवंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी, शिमला, धर्मशाला समेत अन्य डिपो से दिल्ली के लिए बसें जाएंगी। गौरतलब है कि दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में हिमाचल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में लोग घर आकर परिवार के साथ दीपावली मना सकें, इसलिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। </p>
<p>परिवहन निगम का कहना है कि त्योहार के चलते जहां 40 और इससे अधिक सवारियां होंगी, वहां निगम स्पेशल बसें भेजेगा। ये दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, बैजनाथ और बद्दी से अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। बता दें कि हर साल एचआरटीसी बाहरी राज्य से सूबे में बसें चलाता है। हर साल सौ से ज्यादा बसें चलती थी। लेकिन इस बार कोरोना के चलते कम बसें ही बाहरी राज्यों के लिए चलाई जा रही हैं। </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…