Categories: हिमाचल

HRTC ने लाहौल-स्पीति से दिल्ली के लिए शुरू की वोल्वो बस सेवा, बना देश का सबसे लंबा वोल्वो बस रूट

आज से रोहतांग टनल होकर जाने वाली वोल्वो, व मनाली- चंद्रताल बस सेवा आरम्भ हो गयी है। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास व सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्री डॉ मारकंडा ने इन बस सेवाओं का आज विधिवत हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह वोल्वो बस सेवा लाहौल के जिस्पा-केलंग-मनाली-दिल्ली के बीच करीब 684 किलोमीटर दूरी का देश में सबसे लंबी दूरी का बस रुट होगा।

डॉ मारकंडा ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के बनने से लाहौल घाटी में पर्यटन की सम्भावनाए बढ़ गयी है। आज से पूर्व लाहौल में पथ परिवहन की केवल मात्र केलांग डिपो की ही बस सेवाएं चला करती थीं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम ने वोल्वो बस सेवा आरम्भ की है, कुल्लू डिप्पू की ये बस सेवा जिस्पा -केलंग -अटल टनल होते हुए मनाली से दिल्ली तक जायेगी। साथ ही निकट भविष्य में अन्य राज्यों की लंबी दूरी की अंतरराज्य बस सेवाओं का केलांग तक विस्तार किया जाएगा।  उन्होंने मनाली से चंद्रताल के लिए भी पथ परिवहन निगम की बस सेवा का शुभारंभ किया जो कि मनाली से चन्द्रताल व वापस मनाली के लिए चलेगी।

केबिनेट मंत्री मारकंडा ने कहा कि इन दोनों बस सेवाओं से घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ विश्व के पर्यटन मानचित्र पर लाहौल-स्पीति एक विशिष्ट स्थल के रूप में चित्रित होगा। डॉ मारकंडा ने परिवहन निगम की ऑनलाइन बुकिंग सेवाओं का भी शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि अब विश्व के किसी भी कोने से इस सुविधा के द्वारा पथ परिवहन के केलांग डिपो की सेवाओं के लिए सीट की बुकिंग की जा सकेगी।

डॉ मारकंडा ने इस अवसर पर समस्त लाहौल-स्पीति की जनता को बधाई देते हुए कहा कि 4 जुलाई को वे त्रिलोकनाथ-ताबो के बीच परिवहन निगम की बस सेवा का आरम्भ करेंगे। जिससे कि ज़िले के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों लाहौल  एवं स्पीति के  बीच यातायात सुगम होगा। इससे पूर्व उन्होंने परिधिगृह में जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का निपटारा किया।

डॉ मारकंडा ने समस्त ज़िला अधिकारियों के साथ में बैठक की भी अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि लाहौल- स्पीति जिले में साल भर में वर्किंग सीजन मात्र 6 महीने का ही रहता है। ऐसे में विशेष तौर से लोक निर्माण और जल शक्ति विभागों के अलावा बिजली बोर्ड अपनी योजनाओं को लक्ष्य के मुताबिक समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यटन और कृषि लाहौल स्पीति की आर्थिकी का सबसे मजबूत आधार है। अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद विशेष तौर से पर्यटन के क्षेत्र में यह संभावनाएं और भी बढ़ी हैं। डॉ रामलाल मारकंडा ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि महत्वाकांक्षी खांडिप सिंचाई योजना के कार्य को शुरू करवाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Samachar First

Recent Posts

टमाटर 140 रुपये किलो, त्‍योहरी सीजन में झटका

Tomato prices in Himachal: हिमाचल प्रदेश में त्योहारी सीजन के बीच सब्जियों के दामों में…

9 mins ago

आईपीएस अधिकारी बताक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 36.50 लाख ठगे

Kullu fake IPS officer fraud: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से…

31 mins ago

12 एचएएस अधिकारियों के तबादले, ओशिन को भाषा एवं कला विभाग में तैनाती

12 HAS Officers Transferred: राज्य सरकार ने देर शाम 12 एचएएस अधिकारियों के तबादले…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा मंगलवार का दिन

मेष (Aries) आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का…

2 hours ago

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

15 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

16 hours ago