Categories: हिमाचल

सितंबर से हिमाचल के रूटों पर दौड़ेंगी HRTC की नई बसें

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एचआरटीसी के बेड़े में 325 अतिरिक्त नई छोटी बसें शामिल हो गई हैं और सितंबर माह के पहले सप्ताह में इन बसों को विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। 55 रूटों पर कम किराये वाली बसें चलाई जाएंगी। HRTC के पास 150 लग्जरी बसें हैं और 40 लॉन्ग रूट्स पर लग्जरी बसें सितंबर माह में दौड़ना शुरू होंगी। जल परिवहन के लिए केंद्र सरकार ने कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है और राज्य के तीन स्थानों भाखड़ा, कौल डैम और चमेरा में जल परिवहन की संभावनाएं आंकी हैं।

एचआरटीसी में 574 चालकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें 325 पदों का भर्ती परिणाम आज यानी गुरुवार को ही घोषित किया गया। एचआरटीसी के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते 4 साल में एचआरटीसी के कर्मचारियों और पेंशनरों को 609 करोड़ के वित्तीय लाभ दिए गए हैं। अनुबंध कर्मियों के ग्रेड-पे में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

ठियोग में बस स्टैंड हादसे के घायल को 5 लाख देने की घोषणा

परिवहन मंत्री ने बीते माह ठियोग में बस स्टैंड की इमारत ढहने से घायल हुए 15 वर्षीय किशोर मिथुन कुमार को 5 लाख की राहत देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह किशोर बिहार का रहने वाला है और ठियोग हादसे में इसकी बाजू कट गई है। एचआरटीसी इस किशोर के नाम पर बैंक में 5 लाख की एफडी बनाएगा।

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

14 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

14 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

14 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

14 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

14 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

21 hours ago