हिमाचल

HRTC पेंशनरों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

शिमला: महीनों की पेंशन न मिलने के कारण रिटायर्ड HRTC कर्मियों ने लरकार पर हल्ला बोल दिया है। पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर समय पर पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो 18 अक्टूबर को शिमला बस अड्डे पर ये धरना देंगे। पेंशनरों ने ये आरोप भी लगाया है कि उनके मेडिकल बिल तक पास नहीं किये जा रहे हैं।

शिमला में अयोजित अक प्रेस वार्ता में पेंशनर ऐसोसिएशन के संयोजक अशोक पुरोहित ने सरकार को घरते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सरकार 8 हज़ार पेंशनरों और 10 हज़ार HRTC कर्मियों के परिवारों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि अगर सचिवालय के कर्मियों और अफसरों का वेतन नहीं रुका तो HRTC पेंशनरों और कर्मियों का वेतन क्यों रोका गया है।

HRTC कर्मियों का मुद्दा भी अशोक पुरोहित ने उठाया। उन्होंने कहा कि HRTC कर्मियों को बीते तीन-चार साल अन्य भत्ते नहीं दिये गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago