Categories: हिमाचल

कर्मचारी चयन आयोग करेगा HRTC में 300 चालकों की भर्ती

<p>एचआरटीसी में 300 चालकों की भर्ती के लिए औपचारिकताएं शुरू हो गई हैं। सितंबर-अक्तूबर महीने तक परिवहन निगम में नए चालकों की भर्ती की जानी है। यह भर्ती राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से की जाएगी। प्रदेश सरकार ने निगम प्रबंधन को इस महीने के अंत तक सारी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा है।</p>

<p>एचआरटीसी में कंडक्टरों का परिणाम घोषित करने के बाद ही निगम प्रबंधन ने चालकों के रिक्त पदों को भी भरने का फैसला लिया है। वर्तमान में एचआरटीसी में 500 चालकों की कमी है। निगम में करीब 3500 चालक हैं। बेड़े में बसों की संख्या 3400 के करीब है। इन बसों को नियमित रूप से चलाने के लिए निगम को 300 चालकों की कमी खल रही थी। इसके चलते निगम प्रबंधन ने सरकार से इन पदों को भरने का आग्रह किया था।</p>

<p>परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि निगम प्रबंधन को औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आगामी कैबिनेट की बैठक में इस मामले को लाया जाना प्रस्तावित है।</p>

<p>एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि चालकों को ओवरटाइम करना पड़ रहा है। इन रिक्त पदों के भरे जाने से चालकों को राहत मिलेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

दुबई में सोलन,सुबाथू ,चायल औ डगशाई के नाम से चलने वाले जहाजों के कप्‍तान हिमांशु नहीं रहे

  42 साल के कैप्‍टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…

8 hours ago

Breaking: सोलन में भी क्‍यूएफएक्‍स कंपनी ने फोरेक्‍स ट्रेडिंग की आड़ में लोगों से करोड़ों ठगे, मामला दर्ज

  अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…

10 hours ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शुरू,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…

11 hours ago

विक्रमादित्‍य ने हटाई पोस्‍ट, अवस्थी बोले-निजी बयान , शुक्‍ला की सफाई ऐसा कोई आदेश नहीं

Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…

11 hours ago

सरकार, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्प : यादविंदर  गोमा

  खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…

12 hours ago

धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…

12 hours ago