Follow Us:

कोरोना काल में HRTC को पड़ा 105 करोड़ का घाटा, 950 करोड़ के घाटे में चल रहा निगम: बिक्रम ठाकुर

पी. चंद |

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल में HRTC को लगभग 105 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। जबकि परिवहन निगम 950 करोड़ के घाटे में चल रहा है। उन्होंने बताया कि आज से प्रदेश में इंटरस्टेट बसें चलना शुरू हो गयी हैं। लगभग 317 रुटों पर बस सेवा शुरू हो चुकी है। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसें चलाई गई है, स्थिति समान्य होते बाकि बसें भी चलाई जाएगी।

वहीं, उपचुनाव को लेकर विक्रम ठाकुर ने बताया उसमें निश्चित तौर पर भाजपा की जीत होगी। बिक्रम ठाकुर को फतेहपुर उपचुनाव का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनमानस से जुड़ी सरकार है, कांग्रेस सिर्फ चुनाव के समय रैली करती है इसका उद्देश्य सब समझते है । कांग्रेस का पूरा प्रयास रहा कैसे भाजपा का नाम खराब किया जाए लेकिन इसमें वे पूरी तरह असफल रही।