Categories: हिमाचल

10 साल पुरानी खटारा बसें बंद करेगा HRTC

<p>HRTC ने हादसे की आशंकाओं को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। HRTC उन सभी बसों को बंद करने जा रहा है जो 10 साल पुरानी हो चुकी हैं। विभाग के मुताबिक ऐसी बसों की संख्या 75 है। निगम इन सभी खटारा हुई बसों की नीलामी करने जा रहा है। इनकी जगह पर अब नई बसें चलाई जाएंगी।</p>

<p>निगम के अधिकारियों के मुताबिक इन बसों को रिपेयर करवाने का खर्चा ज्यादा आ रहा है और ये बसें हर महीने वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। बताया जा रहा है कि ये बसें पुरानी हैं, जिसके वजह से इनके पार्ट्स भी नहीं मिल पाते। इसके अलावा कोई बड़ा हादसा न हो, इसके चलते भी परिवहन निगम ने इनकी जगह नई बसें चलाने का फैसला लिया है।</p>

<p>इस बारे में परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि परिवहन कहा कि निगम के पास बसों की कमी नहीं है। अधिकांश रूटों पर नई बसें चलाई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जो 10 साल पुरानी बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन अब उन्हें बंद करके उनके स्थान पर नई बसें चलाई जाएंगी। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को बसों के खराब होने के चलते पेश आने वाली समस्याएं खत्म हो जाएंगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

18 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

18 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

18 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

18 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

18 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

1 day ago