हिमाचल

दिवाली पर लोगों की सुविधा के लिए HRTC इन रूट पर चलाएगा 88 अतिरिक्त बसें

दिवाली हिंदुओं का एक बड़ा और पवित्र त्योहार है जो हर साल बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को हर कोई अपने घर में अपनों की बीच मनाना चाहता है। इसी चाहत में बाहरी राज्यों में पढ़ाई और नौकरी करने वाले लोग अपने घरों को आते हैं। हिमाचल से भी कई लोग दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी में नौकरी करते हैं जो दिवाली के इस त्यौहार पर अपने घरों को आते हैं। जिसके चलते बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली बसों में भी काफी भीड़ देखने को मिलती है।

दिवाली के मौके पर लोगों को परिवहन से जुड़ी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसको लेकर HRTC ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि लोग समय पर अपने घर पहुंच सकें इसके लिए HRTC ने 2 नवंबर को 35 और 3 नवंबर को 48 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा 5 वॉल्वो बसें भी चलाई जाएंगी। HRTC की इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए लोग निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर बुकिंग करवा सकते हैं।

दिवाली वाले दिन शाम 5 बजे से लेकर अगली सुबह 8 बजे तक HRTC की स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि लॉन्ग रूट जैसे दिल्ली टू धर्मशाला, दिल्ली टू कुल्लू, दिल्ली टू मंडी और चंबा जैसे स्थानों के लिए निगम की एक एक बस चलती रहेगी। HRTC ने पूछताछ के लिए सीबीए दिल्ली का नंबर 011-23868694, चंडीगढ़ 0172-2668943 और सीबीए शिमला का नंबर 0177 -2656326 जारी किए हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago