Follow Us:

HRTC के 314 अनुबंध कर्मचारी हुए नियमित, 5 अधिकारियों को मिली प्रमोशन, परिवहन मंत्री ने दी बधाई

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 19 जून 2020 को 314 अनुबंध कर्मियों को नियमित किया है जबकि 5 अधिकारियों को प्रमोशन दी है। निगम ने जिन 314 अनुबंध कर्मियों को नियमित किया है उनमें 56 जेओए (आईटी), 202 चालक, 15 परिचालक, 08 तकनीकी स्टाफ और 33 वाशर ब्वायज शामिल हैं।

इसके अलावा 02 क्षेत्रीय प्रबन्धक, 01 प्रबन्धक (तकनीकी) और 02 ट्रैफिक प्रबन्धकों को पदोन्नत किया है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के पदोन्नत और नियमित हुए सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं।