हिमाचल

बड़ोह में नगरोटा कांग्रेस की बड़ी बैठक, आरएस बाली को आगे लाने की अपील

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के बड़ोह में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस की मीटिंग हुई जिसमें चंगर के साथ-साथ पलम क्षेत्र से भारी जन सैलाब उमड़ा। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस चौधरी मान सिंह जी की। उन्होंने ने प्रदेश सरकार की नाकामियां गिनाते हुए महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों पर भाजपा को कठघरे में ला खड़ा किया।

बैठक शुरु करने से पहले सभी सदस्यों ने पूर्व नगरोटा विधायक स्वर्गीय जी.एस. बाली को श्रद्धांजलि देकर उनके विकास कार्यों को स्मरण किया। मान सिंह ने कहा कि स्वर्गीय जी एस वाली की हिमाचल के मुख्यमंत्री तथा सभी मंत्री और विधायकों ने जीएस बाली के विजन की न सिर्फ तारीफ बल्कि उसे अपनाने की बात भी कही है। उन्होंने इस पर हिमाचल सरकार और विधानसभा का आभार जताया है

जीएस बाली के आदर्शों और विजन को आगे बढ़ाने के लिए ब्लाक कमेटी ने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की जनता ने आरएस बाली को नगरोटा बगवां का नेतृत्व करने के लिए आगे लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आरएस बाली अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव तो हैं हि साथ ही पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य के प्रभारी भी हैं। वे एक नौजवान नेता के रूप में भी उभरे हैं इसी सोच को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने घोषणा की कि नगरोटा बगवां का विकास और बाली जी के सपने को साकार करने के लिए हमें उन्हीं की करह के नेता की जरूरत है

ब्लाक कांग्रेस ने चंगर क्षेत्र में छुट्टी के दिन बसों के बंद होने के मुद्दे को उठाते हुए सरकार से मांग की कि सरकारी बसों को पुनः बहाल करके लोगों को सुविधा दी जाए। बैठक के दौरान जोगिंदर राणा, शालिग्राम हीर, त्रिशेन सिहोत्रा. तेन सिंह, होशियार सिंह,अरून  कटोच, प्रताप सिंह रियाड,पवन कुमार लूना, नरेंद्र धीमान, हरि राम हीर, सचिन धीमान (कैनड़ी), बिक्रम ठाकुर, राज कुमार वार्ड सदस्य सरोतरी, सुरेश पराशर,वुधि सिंह जलोटप्रितम सिह चनगर क्षेत्र, अमरी देवी प्रधान,अमित शर्मा, मस्त राम जी, सुभाष बवलू, सुमित्र मसनद, विपन कुमार, अभिषेक कुमार, हजारा सिंह, कान्ता देवी, संजय शर्मा कंडी, निर्मल पराशर, पूर्णचंद्र इत्यादि उपस्थित रहे।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

2 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

12 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

12 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

12 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

12 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

12 hours ago