हिमाचल

शपथ समारोह से पहले प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंचे सुक्खू, बोले- वह मेरी हैं आदर्श

सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज दोपहर करीब 1 बजे रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री भी उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है. रिज के चारों तरफ पुलिस का घेरा कड़ा कर दिया गया है. शपथ को लेकर चल रही तैयारियों के बीच सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर हॉलीलॉज पहुंचे. हॉलीलॉज में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुअ है. मुख्यमंत्री ने उन्हें शपथ समारोह का न्यौता दिया. हॉलीलॉज पहुंचने पर सुक्खू ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बाद में पहले पार्टी के अंडर है और पार्टी से बड़ा कोई नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श है.

विक्रमादित्य सिंह भी ले सकते हैं शपथ…

दोपहर डेढ बजे शिमला के रिज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री को पद व गोपनियता की शपथ दिलाएंगे. बताया जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह सहित कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं.

डीजीपी ने किया रिज मैदान का निरीक्षण…

शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है. टका बैंच पर मंच बनाने के बजाए लाइब्रेरी के पीछे मंच बनाया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आने का कार्यक्रम है. इसलिए पूरे शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है. डीजीपी संजय कुंडू खुद सुरक्षा का जायजा लेने के लिए रिज पर मौजूद हैं. पुलिस कर्मचारियों की डयूटियां लगाई जा रही है. शहर को सेक्टर में बांट कर सुरक्षा का घेरा बनाया गया है.

Vikas

Recent Posts

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

  Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

4 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

  Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

5 hours ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

7 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

8 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

8 hours ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

8 hours ago