Categories: हिमाचल

बनखंडी में मिले I LOVE पाकिस्तान लिखे गुब्बारे, मचा हड़कंप

<p>देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में पाकिस्तानी गुब्बारे के मिलने से हड़कंप मच गया है। गुब्बारे पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। एक गुब्बारा तो सही हालत में मिला है, वहीं दो गुब्बारे फटे हुए मिले हैं।</p>

<p>बता दें कि बनखंडी निवासी पूनम देवी पत्नी मिलाप चंद सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी तो उन्होंने अपने घर के पास खेतों में गुब्बारा पड़ा देखा। जब करीब जाकर देखा तो गुब्बारे पर आई लव पाकिस्तान लिखा था। वह गुब्बारे को देखकर घबरा गईं और इस बारे में घरवालों को बताया।</p>

<p>पूनम देवी के घरवालों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। लोगों ने बनखंडी के उपप्रधान विजय कुमार को जानकारी दी। उपप्रधान विजय कुमार ने रानीताल पुलिस चौकी को इस बारे सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि हो सकता है ये गुब्बारे हवा के कारण यहां उड़ कर पहुंचे होंगे। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago