Categories: हिमाचल

लोक संगीत के साथ-साथ हिमाचली कला के हर क्षेत्र के सरंक्षण का करूंगा प्रयास: करनैल राणा

केवल लोक संगीत ही नहीं बल्कि हिमाचली संस्कृति से संबंधित कला के हर क्षेत्र के सरंक्षण का प्रयास करूंगा। यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक करनैल राणा ने बारी मंदिर में मीडिया से औपचारिक भेंट में कही। करनैल राणा रविवार को बारी मंदिर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

करनैल राणा ने कहा कि हिमाचली संस्कृति के प्रचार, प्रसार , उत्थान, संवर्धन, विकास एवं सरंक्षण के लिए वह सरकार के साथ एक कड़ी के रूप में काम करेंगे। हिमाचली संस्कृति से जुड़ी मूर्तिकला, चित्रकला, सांस्कृतिक धरोहरों और खानपान को लेकर वह खास प्रयास करेंगे। जो भी कला लुप्त हो रही है उसके सरंक्षण को लेकर सरकार से मिलकर विशेष नीतियां बनाई जाएगी।

आपको बता दं कि हिमाचल के लोकप्रिय गायक करनैल राणा को हाल ही में बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें हिमाचल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को लेकर अनेक गतिविधियों में काम करता है। करनैल राणा अभी हाल ही में कांगड़ा जिला लोक संपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह ज्वालामुखी मंडल से संबंध रखते हैं।

कांगड़ी धाम का लिया आनंद

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक करनैल राणा ने बारी मंदिर में रविवार को कांगड़ी धाम का आनंद लिया। वह एक सामाजिक समारोह में आमंत्रित थे। हिमाचली संस्कृति में सामूहिक भोज के रूप में धामों का अपना महत्व है । वक्त में तब्दीली के बावजूद कांगड़ी धाम का जायका बरकरार है।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

5 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

5 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

5 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

5 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

21 hours ago