हिमाचल

IAS और HAS अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

शिमला: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2021 बैच एवं के हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के वर्ष 2022 बैच के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर्ज़) अधिकारियों और संबद्ध सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। ये परिवीक्षार्थी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, फेयरलॉन शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के रूप में चयनित होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अधिकारियों से समर्पण, ईमानदारी और देशभक्ति की भावना के साथ समाजसेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगांे को प्रदान की जाने वाली सेवाएं और व्यवहार ही उनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि मन में सेवा भाव रखकर देशहित में कार्य करना चाहिए।

राज्यपाल ने कार्य संस्कृति, पर्यटन, उद्योग, पर्यावरण और प्रदेशहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की और विभिन्न क्षेत्रों में अपने विचार साझा किए। उन्होंने अधिकारियों से अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने जीवन में सकारात्मक रहने की सलाह देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए। हिपा के निदेशक ऋग्वेद ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा तथा संयुक्त नियंत्रक विकास गुप्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago