Categories: हिमाचल

IAS अधिकारी दिनेश मल्होत्रा बनें IPR निदेशक

वरिष्ठ IAS अधिकारी दिनेश मल्होत्रा को सरकार ने तीसरी बार निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPR) की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बारे में आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं, पूर्व निदेशक RS नेगी को सरकार ने अवकाश पर भेज दिया है। क्योंकि, नेगी सेवा विस्तार पर चल रहे थे। तो बीजेपी की ओर से इस की शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से की गई थी।

इस अहम पद पर मुख्यमंत्री के खास अधिकारी को ही जिम्मेदारी दी जाती है, क्योंकि IPR विभाग सरकार का आईना होता है। दिनेश मल्होत्रा पर्यटन निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात हैं। अधिसूचना के अनुसार नेगी को हटाने के बाद मल्होत्रा को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में भारत निर्वाचन का पूरा आयोग हिमाचल प्रदेश के दौरे पर था। चुनाव तैयारियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों और राजनेताओं के साथ कई बैठकें की थी। इसी दौरान इस बात की शिकायत की गई थी कि वीरभद्र सरकार रिटायर्ड और टायर्ड अधिकारियों के हवाले है। कई अहम पदों पर सेवा विस्तार और पुनर्रोजगार  प्राप्त अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए।

निर्वाचन आयुक्त ने इसके बाद प्रदेश सरकार को ऐसे अधिकारियों की एक लंबी लिस्ट सौंपकर एक्शन के निर्देश दिए थे। इसी को देखते हुए सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किये तो कइयों को लंबे अवकाश पर भेजा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार RS नेगी पर भी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद ही गाज गिरी है।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago