हिमाचल

13वीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2024

आईस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया, आईस हॉकी आफ लाहुल स्पिति एंव स्पिति प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान से 19 जनवरी से 24 जनवरी तक महिला वर्ग की 11वीं एंव पुरूष वर्ग की 13वीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2024 के दूसरे दिन में चार मैच आयोजित किए गए। पहला मैच   पुरूष वर्ग में यूटी लदाख और महाराष्ट्र के मध्य पहला मैच खेला गया, जिमसें यूटी लदाख ने एक तरफा जीत हासिल की।
इस मैच में  यूटी लदाख की ओर से 31 गोल किए गए। वहीं महाराष्ट्र की टीम खाता भी नहीं खोल पाई। वहीं दूसरा मैच पुरूष वर्ग में हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मध्य खेला गया जिसमें हिमाचल प्रदेश ने रोमांचक जीत हासिल की।  हिमाचल प्रदेश की टीम ने 27 गोल किए। लेकिन राजस्थान टीम ने शून्य गोल किया।
महिला वर्ग में पहला मैच आइटीबीपी और हिमाचल पद्रेश के मध्य खेला गया। लेकिन हिमाचल प्रदेश की टीम एक ही गोल कर पाई जबकि आटीबीपी ने 7 गोल करके बढ़त अंतिम पल तक बनाई रखी और जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच तेंलगाना और राजस्थान के मध्य खेला गया जिसमें तेलगांना ने दो गोल किए जबकि राजस्थान की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि चैपिंयनशिप में हर मैच काफी रोमांचक हो रहा है। स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी मैच का आंनद ले रहे है। सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है।
Kritika

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

20 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

23 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

27 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago