हिमाचल

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

  • -मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई
  • -कैप्टन रणजीत सिंह ने संज्ञान में लाई लोगों की 8-9 महीने पुरानी परेशानी
  • -मुख्यमंत्री बोले, समस्याएं सुलझाने की बजाय सरकार गिराने की साजिश रचने लगे रहे पूर्व विधायक
सुजानपुर। कांग्रेस के बिकाऊ पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पिछले दस महीनों से जनता से कटे हुए थे। उन्हें जनसमस्याओं से कोई लेना-देना नहीं था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह को इसका साक्षात उदाहरण राणा की गृह पंचायत पटलांदर का शुक्रवार को देखने को मिला। उनकी पंचायत में बीते 8-9 महीने से पानी की समस्या थी। जिससे लोग परेशान थे, लेकिन राणा जनसेवा की बजाय सरकार गिराने की साजिश रचने में व्यस्त रहे। कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के संज्ञान में इसे लाया।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सुजानपुर में कहा कि ऐसा विधायक किस काम का जो अपनी गृह पंचायत के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान न कर सके। उन्होंने समस्या का समाधान कर दिया है। इस इलाके की जल शक्ति विभाग की पानी की स्कीम बरसात में कुछ स्थानों से टूट गई थी। कैप्टन रणजीत ने गर्मियों के मौसम में पानी की होने वाली किल्लत के बारे में मुझे अवगत कराया। इस पर अधिकारियों को आदेश दिए कि एक हफ्ते के अंदर इस पानी की स्कीम को चालू किया जाए। जल्दी ग्राम पंचायत पटलांदर के 14 गांवों तथा ग्राम पंचायत लंबरी के 11 गांवों की पीने के पानी की समस्या खत्म हो जाएगी व उन्हें सुचारू रूप से पानी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत चमियाना के 8-9 गांव की पानी की समस्या भी उनके संज्ञान में कैप्टन रणजीत ने लाई है। ग्राम पंचायत चमियाना की पानी की समस्या को भी अगले तीन-चार दिनों में सुलझा दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगा।
Kritika

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

21 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

52 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

2 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago