Categories: हिमाचल

लाहौल-स्पीति के सिस्सू गांव में बर्फीला तूफान, जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त

<p>जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी होने के बाद बर्फीला तूफान शुरू हो गया है। बर्फीली पहाड़ियों से चल रही हवाएं बर्फ को अपने साथ लेकर खतरनाक रूप धारण कर चुकी है। लोग बर्फीले तूफान से बचने के लिए अपने अपने घरों के भीतर दुबक कर बैठ गए हैं।</p>

<p>जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक बजे के बाद पहले हल्की हल्की हवाएं चली लेकिन बाद में काफी तेज गति से हवाओं का चलना शुरू हुआ जो बाद में बर्फीला तूफान का रूप धारण कर चुकी है। ऐसे में बर्फीली हवाओं के साथ साथ बर्फ लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच रही है। घरों के बरामदे आदि भी बर्फ से भर गए हैं। जबकि पेड़ पौधे भी इन हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ पौधों के टूटने की भी जानकारी है।</p>

<p>हालांकि अभी तक इस बर्फीले तूफान से किसी के जानी नुक्सान होने की जानकारी नहीं है लेकिन इस तूफान ने घाटी के लोगों को दहशत में डाल दिया है। जानकारी है कि लाहौल स्पीति के सिस्सू के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बर्फीला तूफान चला हुआ है। जिससे घाटी के लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

17 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

17 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

17 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

17 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

19 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

20 hours ago