Categories: हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में बिना मास्क पकड़े गए तो होगी 8 दिन की जेल: DGP

<p>हिमाचल में मास्क न पहनना अब भारी पड़ सकता है। मास्क न पहनने पर अब आपको 8 दिन तक जेल की हवा भी खानी पड़ी सकती है। हिमाचल पुलिस ने 23 मार्च के बाद से कोविड-19 कर्फ्यू और लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए 2,227 मामले दर्ज किए गए, जबकि मास्क न पहनने पर &nbsp;31,317 चालान किए और 1,24,22,450 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 2,304 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई और 1,934 वाहनों को जब्त किया गया। हिमाचल में अब तक, 1,339 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट कोविड -19 पाई गई &nbsp;है, जिनमें से 978 ठीक हो चुके हैं जबकि एक जवान की मृत्यु हुई।</p>

<p>डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि मास्क पहनना और उचित दूरी को बनाए रखने के निर्देशों का उल्लंघन पर पुलिस सख्त है। पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रख रही है। कोई भी व्यक्ति जो बिना मास्क पहने पाया जाता है, बिना वारंट के गिरफ्तारी के लिए उत्तरदायी होगा और दोषी पाए जाने पर आठ दिनों के लिए कारावास या 5,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है। मास्क न पहनने के लिए किए गए अपराध के लिए न्यूनतम शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है।&nbsp;</p>

<p>हिमाचल में लगातार कारोना के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार दोपहर तक प्रदेश में कारोना का आंकड़ा 38435 पहुंच चुका है। जबकि अभी तक 604 लोगों की मौत हो चुकी है। 490 आज हुए ठीक, 8108 मामले एक्टिव हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

13 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

13 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

15 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

16 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

17 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

17 hours ago