Follow Us:

वीरभद्र सिंह की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

पी. चंद |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शनिवार सुबह IGMC से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल के MS जनकर राज ने बताया कि उनकी सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल थी, जिसके चलते आज सुबह ने उन्हें डिस्चार्ज दे दिया गया। वहीं, बताया जा रहा है कि IGMC से फ्री होने के बाद वीरभद्र सिंह दिल्ली में इलाज के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि होना बाकी है।

याद रहे कि वीरभद्र सिंह को छाती में दर्द होने और सांस लेने में दिक्कत होने पर आईजीएमसी में एडमिट करवाया गया था। शुक्रवार की उनकी हालत में सुधार की बात कही गई थी और डॉक्टर जनक ने कहा था कि उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।