Categories: हिमाचल

सरकारी स्कूलों में अब योग के साथ- साथ शतरंज भी खेलेंगे छात्र, कमेटी का हुआ गठन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब छात्र योग का साथ – साथ शतरंज का खेल भी खेला करेंगे। प्रदेश सरकार चुनावी दृष्टि पत्र में की गई घोषणा को सरकार पूरा करने जा रही है। सरकारी स्कूलों में योग को विषय के तौर पर शुरू करने के लिए पहली बार आठवीं कक्षा तक योग और शतरंज को शुरू किया जा रहा है। योग और संगीत का पाठ्यक्रम तैयार हो चुका है। शतरंज का पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए सरकार ने कमेटी गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार पाठ्यक्रम में योग, संगीत और शतरंज के इतिहास, वर्तमान सहित इन क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वालों की जानकारी दी जाएगी। इन विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योग और संगीत विषय का एससीईआरटी ने सिलेबस तैयार कर दिया हैं। पाठ्यक्रम में शामिल किए जा रहे इन तीनों विषयों की हर हफ्ते 2-2 कक्षाएं लगेंगी। बच्चों पर पढ़ाई का बोझ न पड़े, इसलिए यह व्यवस्था की जा रही है।

प्रारंभिक कक्षाओं में इन विषयों के बारे में सिर्फ समझाया जाएगा। कक्षाओं के अनुसार इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर बड़ी कक्षाओं में पहुंचने तक विद्यार्थियों को इन विषयों में निपुण बनाया जाएगा। इन तीनों नए विषयों की परीक्षाएं भी होंगी।

बता दें कि छठी से आठवीं कक्षा तक वर्तमान में योग और हिमाचल की संस्कृति विषय पढ़ाया जा रहा है। अब सरकार ने योग को अलग से विषय के तौर पर शुरू करने का फैसला लिया है। अब संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हितेश आजाद की अध्यक्षता में सरकार ने शतरंज का सिलेबस तैयार करने के लिए नौ सदस्यीय कमेटी गठित की है।

परिणाम जानने के लिए तीन नए विषय शुरू करने के कुछ समय बाद प्रदेश सरकार एससीईआरटी से स्कूलों में रिसर्च भी करवाएगी। इससे पता लगाया जाएगा कि बच्चों में इन विषयों के प्रति रुचि है भी या नहीं।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

29 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

41 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

53 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago