हिमाचल

VIDEO: कांगड़ा में पकड़ी गई लुटेरी महिला, ट्रक चालक से चाकू के दम पर लूटपाट की कोशिश

मृत्युंजय पुरी। कांगड़ा शहर के आसपास के इलाकों में लूटपाट की घटनाएं सामने आने लगी है। आलम ये है कि अब महिलाएं भी राह चलते लोगों को लूट रही हैं। ताजा मामला है कांगड़ा के कच्छयारी का जहां एक राह चलती महिला ने ट्रक चालक से पहले तो लिफ्ट मांगी और बाद में चाकू के दम पर लूटपाट को अंजाम देने लगी। ट्रक चालाक ने चालाकी दिखाते हुए ट्रक को रोक दिया जिसके बाद महिला ने ट्रक चालक का सारा सामान बाहर फेंक और ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए।

यहां तक महिला स्थानीय लोगों से भी बदसलूकी करने लगी। बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक का साथ देते हुए महिला का वीडियो निकाला। वीडियो बनाने पर महिला झूठे आरोप लगाने लगी और मौके से 9 दो ग्याराह होने लगी। नीचे देखें वीडियो…

बेशक पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मामला दर्ज न होने पर कोई कार्रवाई शायद नहीं हो सकती। किन्हीं कारणों से ट्रक चालक भी मामला दर्ज करने से इंकार कर रहा है। ऐसा पहली बार सुनने में आया है कि कांगड़ा में ऐसी घटनाएं होने लगी हैं। बड़े बड़े शहरों और बाकी राज्यों में ऐसी घटनाएं होती थी लेकिन अब देवभूमि हिमाचल में ऐसी शर्मनाक घटनाएं होने लगी हैं। इस घटना पर स्थानीय प्रधान ने भी महिला के व्यवहार का खुलासा किया…

इस घटना से जहां पुलिस प्रशासन पर सवाल उठते हैं तो वहीं आस पास के गांव के लोग भी दहशत में हैं। आए दिन बच्चे और घर के सभी लोग खेलने कमाने या शॉपिंग के लिए बाहर जाते हैं। ऐसे में ऐसी महिलाएं फायदा उठाकर कई तरह की घटनाओं को अंजाम दे सकती हैं। क्षेत्र वासियों से लेकर पंचायत प्रधान तक ने उक्त महिला पर सख्त कार्रवाई की बात कही, ताकि कांगड़ा समेत हिमाचल में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

20 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

35 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

47 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

60 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago