कुल्लू के कटागला गांव में पार्वती नदी पर बना लकड़ी का एक पुल की हालत खस्ता हो चुकी है। हर रोज यहां से तीन गांवों के बच्चे जान हथेली पर रखकर स्कूल जाते हैं। लोगों की जान को इतना खतरा होता है कि वह एक-एक करके पुल को पार कर अपने घरों तक पहुंचते हैं। लेकिन, प्रशासन और स्थानीय नेता इस बात से बेपरवाह होकर अपनी चुनावी जंग पर ध्यान दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कटागला कसौल तहसील भुंतर जिला कुल्लू के अंतर्गत आने वाला यह पुल तीन गांवों के शहर से जोड़ता है। यही नहीं, स्थानीय लोगों को दावा है कि यहां पर कई लोग मौत के शिकार हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका ढंग से निर्माण नहीं हो पाया। पुलिया के नीचे पार्वती नदी बहती है जो इन दिनो उफान पर है और बच्चे तथा लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया क्रॉस करते हैं।
स्थानीय लोगों को दावा है कि कई बार प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। समाचार फर्स्ट से बातचीत में स्थानीय लोगों ने खुलासा किया और बताया कि उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



