Follow Us:

मृतकों के परिजनों की दी जाएगी 5 लाख की राहत राशि: GS बाली

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने राहत राशि की घोषणा कर दी है। बाली ने कहा कि एचआरटीसी की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच लाख की राहत राशि दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को भी इलाज में मदद दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की राहत राशि

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी सहायता राशि की घोषणा की है। मीडिया से बातचीत में कौल सिंह ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को चार लाख की राहत राशि दी जाएगी और घायल हुए लोगों को अस्पतालों में हर संभव मदद दी जाएगी। इस दुखद घटना का मैं शोक व्यक्त करता हूं।