Categories: हिमाचल

मंडीः जोगिंदरनगर सरकाघाट घुमारवीं राजकीय एक्सप्रेस सड़क हुई अवरुद्ध

पूरे प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते उपमंडल जोगिंदरनगर के अधीन आने वाली एक्सप्रेस सड़क जो जोगिंदर नगर से सरकाघाट होकर चंडीगढ़, दिल्ली, शिमला, बिलासपुर और हमीरपुर आदि जगहों को जोड़ती है आज पिछले कल से हो रही बारिश के कारण भारी भरकम भूस्खलन के चलते पूर्ण रूप से बंद हो गई। इस मलबे मे बड़ी-बड़ी चट्टानें और मिट्टी आई हुई हैं। चट्टानों का आकार काफी बड़ा और मिट्टी की मात्रा भी काफी अधिक थी।

गनीमत रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। ये सड़क मार्ग उपमंडल जोगिंदर नगर की ग्राम पंचायत बुहला भदयाड़ा, कुठेड़ा, त्रैम्बली, कोलंग, खुड्डी, द्रुब्बल, धार, पिपली, लांगना, खडीहार, तुलाह, द्रहल आदि को उपमंडल से जोड़ती है। इस सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक है क्योंकि जोगिंदर नगर से ये सड़क सरकाघाट होकर देश के अन्य राज्यों को भी जाती है।

इस सड़क का उपमंडल मे महत्वपूर्ण स्थान है। आज सड़क के दोनों ओर वाहन लम्बी कतारों में खड़े हो गए थे। आज एक बार पुनः लोगों का परेशानी से सामना हुआ। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइज़र, कनिष्ठ अभियंता को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के द्वारा जेसीबी मशीन भेजकर सड़क खोलने का कार्य शुरू किया गया। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल कांत ने बताया कि सड़क को सुचारू करने के लिए मशीन लगा दी है। छोटे वाहनों के लिए सड़क को खोलने का प्रयास किया जाएगा, बड़े वाहनों के लिए भी सड़क खुल जाएगी उसके लिए समय लग सकता है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

2 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

2 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

3 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

4 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

4 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago