हिमाचल

काजा में स्नो फेस्टिवल का आयोजन, बर्फ की कलाकृतियां रही आकर्षण का केंद्र

स्नो फेस्टिवल का आयोजन सेंट्रल जोन के तहत काजा गोन्पा में किया गया। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लामागणों के द्वारा की गई विशेष पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में जनजातीय विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव सीपी वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की ओर से लगाई प्रदर्शनी का दौरा किया।

मुख्यातिथि ने कई दशक पुराने वस्त्रों, बर्तन, व्यजंनों को देखा और तारीफ करते हुए कहा कि आज भी स्पीति के ग्रामीणों ने सहेज कर रखी है। लालूंग गांव की महिला मंडल ने टशी नृत्य पेश करके पहली प्रस्तुति दी। इसके बाद महिला मंडल काजा की दो प्रस्तुतियां लोक नृत्य की देकर खूब समा बांधा। वहीं डेमूल पंचायत के लिदांग गांव की नन्ही बच्चियों ने डेनबू खेल का प्रदर्शन किया। यह खेल कई वर्षों पुरानी है। आज भी बच्च्यिां इस खेल को खेलती है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा की छात्राओं ने लदाखी नृत्य की प्रस्तुति दी।

सीपी वर्मा ने कहा कि बहुत ही शानदार स्नो फेस्टिवल का आयेाजन किया गया है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरी स्पीति की झलक देखने का मिली है। इस तरह के आयोजन से पर्यटकों को आकर्षित करने में काफी मदद मिल रही है।

वहीं, एसडीम गुजींत सिंह चीमा ने कहा कि स्पीति में म्यूजिम बनाने का कदम उठाया जाएगा। इसी में स्पीति के व्यजनों के लिए कैफे भी खोला जाएगा। स्पिति का नए आयामों तक ले जाने के लिए स्पीति के लोगों को सहयोग हमेशा मिलता रहना चाहिए। स्नो फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले सभी ग्रामीणों ओर आयोजनकर्ताओं को बधाई दी।

बर्फ से बनाई कलाकृतियां

स्नो फेस्टिवल के तहत काजा गोन्पा में बर्फ से कलाकृतियां स्थानीय लोगों ने बनाई थी। इसमें आईबेक्स, स्नो लेपर्ड और कॉमिक गांव का ऐतिहासिक गोन्पा बनाया गया था। इसके साथ ही प्रदर्शनी के लिए बर्फ से टेवल बनाएं गए थे। ये सभी पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को आकर्षण का केंद्र रही।

Manish Koul

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

47 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

58 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago